सहारनपुर - माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के निर्देषानुसार दिनांक 02.09.2019 से दिनांक 30.09.2019 तक ''संचारी रोग नियंत्रण अभियान'' का उद्घाटन माननीय विधायक श्री देवेन्द्र निम जी के करकमलो द्वारा आज दिनांक 02.09.2019 को रिवैम्पिंग केन्द्र पुराना अस्पताल, नेहरू मार्टिक सहारनपुर में दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया एवं जनजागरूकता को हरी झण्डी दिखाई गयी। जिसमें, डा0 बी0एस0 सोढी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर, डा0 संजय यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर, डा0 गीता राम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहारनपुर, श्रीमती षिवाॅका गौड, जिला मलेरिया अधिकारी सहारनपुर, डा0 बी0आर0 सिंह, अपर मु0चि0अ0 वैटनरी,सहारनपुर, श्री मनोज कौषिक मलेरिया निरीक्षक, श्री धर्मेन्द्र पाल सिह मलेरिया निरीक्षक, कु0 अंजू जिला वी0बी0डी0 कन्सलटेन्ट, श्री अरविन्द कुमार ए0आर0ओ0, इजि0 महताब आलम अंसारी,जिला डाटा मैनेजर, श्री राजेष रोहिला, डी0ई0ओ0 सहारनपुर एवं अन्र्तविभागीय समन्वय समिति के समस्त विभाग षिक्षा विभाग, कृशि विभाग, जल संस्थान, नगर निगम, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास, मनोरंजन विभाग, ग्राम विकास विभाग, सूचना विभाग, पषुपालन विभाग, मत्सय विभाग, स्वच्छ भारत मिषन, नागरिक सुरक्षा विभाग, एन0जी0ओ0, एवं यूनिसेफ/कौर के पदाधिकारी षामिल हुये। विधायक जी द्वारा सम्बोधन में बताया कि उक्त अभियान को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाये जाने हेतु नोडल विभाग नामित किया गया है। जिसका उदद्ेष्य संचारी रोगोें पर नियंत्रण हेतु जनता को जागरूक करना एवं रोगों से कैसे बचा जा सकता है के लियेे प्रेरित करना है तथा वर्श 2018 से संचारी रोग पखवाडा, संचारी माह मनाये से प्रदेष में अब संक्रामक रोगों में काफी गिरावट आई है। डा0 बी0एस0 सोढी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस अभियान में जनपद स्तर एवं ब्लाॅक पर ए0एन0एम0, आषा, एवं आगनवाडी के सहयोग से संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। जनपद एवं ब्लाॅक स्तर पर इस अभियान में संचारी रोग से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार (होडिंस, बेनर, पम्पलेट एवं माकिंग आदि) के लिये समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है। समस्त ब्लाॅको पर उक्त अभियान का षुभारम्भ ब्लाॅक के मा0 ब्लाॅक प्रमुख एवं मा0 ग्राम प्रधान द्वारा किया जायेगा तथा इस अभियान को सफल बनाने हेतु षपथ दिलाई गयी है। श्रीमती षिवाॅका गौड जिला मलेरिया अधिकारी सहारनपुर द्वारा जानकारी दी गयी कि ग्राम में प्रातः समय में प्रभात फेरी का आयोजन, साफ-सफाई, हाथ धोना, षौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जन-जागरण के लिये प्रचार प्रसार, प्रधान वी0एच0एस0एन0सी0 के माध्यम से संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोकथाम हेतु '' क्या करें क्या न करें'' का सधन प्रचार-प्रसार किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फण्ड से फाॅगिंग की व्यवस्था की जायेगी तथा स्वास्थ्य षिक्षा के अन्र्तगत ''क्या करे क्या न करें'' की जानकारी दी गयी तथा डब्लू0एच0ओ0/डी0एम0सी0 द्वारा इस अभियान का सर्वेलेन्स किया जायेगा। जिसकी रिर्पोट राज्य मुख्यालय को डब्लू0एच0ओ0 द्वारा प्रेशित की जायेगी। अलग-अलग कार्यक्रमों में डा0 बी0एस0 सोढी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर व श्रीमती षिवाॅका गौड, जिला मलेरिया अधिकारी सहारनपुर द्वारा ब्लाॅक सुनहैटी खडखडी के अन्र्तगत ग्राम लाखनौर के प्राइमरी स्कूल में व ब्लाॅक नागल में ब्लाॅक प्रमुख के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनजागरूकता कार्यक्रम का षुभारम्भ किया।
क्या करे
1. दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाएं।
2. मच्छरों के काटने से बचें मच्छरदानी, मच्छर, अगरबत्ती या काॅयल वगैरह का प्रयोग करें। पूरे आस्तीन की कमीज, फुल पैट मोजे पहनें।
3. सुअरों को घर से दूर रखें। रहने की जगह साफ सुथरा रखें एवं जाली लगवायें।
4. पीने के लिए इंडिया मार्का हैण्ड पम्प के पानी का प्रयोग करें। पानी हमेषा ढक कर रखें छिछला हैण्ड पम्प के पानी को खाने पीने में प्रयोग न करें।
5. पक्के व सुरक्षित षौचालय का प्रयोग करे।
6. षौच के बाद व खाने के पहले साबुन से हाथ अवष्य धोये।
7. नाखूनों को काटतें रहें। लम्बे नाख्ूानों से भोजन बनाने व खाने से भोजन प्रदूशित होता है।
8. दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाएं। यदि तेज बुखार हो तो पानी से बदन पोछते रहे।
क्या न करे-
9. बेहोषी व झटके की स्थिति में मरीज के मुॅह में कुछ भी नही डालें।
10. झोला छाप डाक्टरों के पास ना जायें।
11. घर के आस पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।
12. इधर-उधर कूडा-कचरा व गंदगी न फेलायें।
13. खुले मैदान या खेतों में षौच न करें।
‘‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान‘‘ का उद्घाटन